फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: 300 से ज्यादा नौकरियों के लिए कल आवेदन की आखिरी तारीख, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Wed, 03 Feb 2021 02:46 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
SCCL Recruitment 2021: 300 से ज्यादा नौकरियों के लिए कल आवेदन की आखिरी तारीख है। ये नौकरियां कोयला मंत्रालय के तहत सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने निकाली हैं। जिनके लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 4 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने इन नौकरियों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो कल तक हर हाल में कर लें। 
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: बीईएल, एम्स अस्पताल में नौकरी का सुनहरा मौका

 
विज्ञापन

2 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
ये नौकरियां फिटर, वेल्डर, जूनियर स्टाफ नर्स और अन्य पदों की हैं। कुल रिक्तियां 372 हैं। अभ्यर्थी
SCCL की आधिकारिक वेबसाइट scclmines.com के जरिए इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले महीने की 22 तारीख से ही चल रही है और कल के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए, अपने हाथ से आवेदन का आखिरी मौका न जाने दें।

इसे भी पढ़ें-Police Recruitment 2021: यहां शुरू हुई एसआई और कांस्टेबल की बंपर भर्तियां


 
विज्ञापन

3 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
ये नौकरियां इलेक्ट्रीशियन से लेकर मोटर मैकेनिक ट्रेनी, जूनियर स्टाफ नर्स, फाउंडर मैन/मूल्डर ट्रेनी व फिटर आदि पदों के लिए हैं। नीचे हम आपको पदों का विवरण बता रहे हैं।

पदों का विवरण
फिटर: 128 पद
इलेक्ट्रीशियन: 51 पद
वेल्डर: 54 पद
टर्नर या मशीनिस्ट ट्रेनी: 22 पद
मोटर मैकेनिक ट्रेनी: 14 पद
फाउंडर मैन / मूल्डर ट्रेनी: 19 पद
जूनियर स्टाफ नर्स: 84 पद

इसे भी पढ़ें-सरकारी भर्ती 2021: दिल्ली जिला न्यायालय में 417 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
 
विज्ञापन

4 of 4
नौकरियां
इन नौकरियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी भी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें।  इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 30 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें