गैब्रिएल ने लॉन्च पैड के तनाव वाले क्षणों के बारे में भी बात और सफलता पूर्वक प्रक्षेपण के बाद के जादुई अनुभवों को भी उजागर किया। उन्होंने लॉन्चिंग के दौरान के कई वीडियो भी साझा किए। उन्होंने कहा कि आप लॉन्च पैड पर हैं और 1 मिनट 32 सेकंड बाद आप अंतरिक्ष में होंगे। यह अकल्पनीय अनुभव है। इसका रोमांच ही अलग है। स्पेस मिशन के लिए भविष्य में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने मून मिशन और महिला स्पेस इंजीनियर्स और एस्ट्रोनॉट्स को लेकर भी बात की। गैब्रिएल ने सूर्याेदय और सूर्यास्त को लेकर जिज्ञासाओं का भी समाधान किया और मौसमी परिस्थितियों में लॉन्चिंग कंडीशंस पर भी बातचीत की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र यानी आईएसएस के बारे में भी अनसुनी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने अपने प्रजंटेशन में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों की कार्यप्रणालियों के बारे में भी बताया।
भविष्य में मंगल मिशन और तेज होंगे
फ्यूचर स्पेस मिशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई वैज्ञानिकों की मान्यता है कि मार्स पर भी धरती जीवन की संभावनाएं हाे सकती हैं। वहां पानी की उपलब्धता होने के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं। धरती के बाद चंद्रमा और मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं लगातार तलाशी जा रही हैं। इसलिए, मार्स मिशन शुरू किया गया है। भविष्य में मार्स मिशन में और तेजी आएगी। इस मामले में भारत ने अच्छी सफलता पाई है। मार्स मिशन काफी सक्सेसफुल रहा है।
एरिया 51 क्या है?
एरिया 51 से जुड़े एक सवाल के जवाब में गैब्रिएल ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि एरिया 51 में कई एलियंस से हैं जो सैकड़ों वर्षों में पकड़े गए हैं और उस क्षेत्र में रखे गए हैं। लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं है। हमने कई वर्षों तक रिसर्च किया है, लेकिन यह सब काल्पनिक बातें हैं। अभी तक एलियंस के अस्तित्व को लेकर कोई सच्चाई या उनकी मौजूदगी की जानकारी नहीं है।
मंगल पर जीवन के लिए क्या चुनौतियां हैं?