RGIPT COSMOSx-2021:राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। कम्प्यूटिंग मशीनरी एसोसिएशन (एसीएम), एससी कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के डिपार्टमेंटल इवेंट ‘COSMOSx-2021’ के दूसरे दिन टेक्नोबोला, कोडएक्स, एंड्रॉइड डेवलपमेंट वर्कशॉप, नेटवर्क सिक्योरिटी वर्कशॉप, एनकॉस्टिक्स, अनक्विटर्स मैनिया और जायंट गिल्डर्स जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही अमेजॉन के प्रिंसिपल सॉल्यूशन आर्किटेक्ट राज चिलकापति ने भारत में क्लाउड के इमर्जेंस पर अपने विचार प्रकट किए।
क्लाउड टेक्नोलॉजी की मदद से ही संभव हो पाया वर्क फ्रॉम होम
उच्च शिक्षण शुल्क, पुस्तकों, आवास सुविधाओं और परिवहन के कारण पारंपरिक पाठ्यक्रम महंगे हैं। छात्र किताबों में निवेश किए बिना कहीं से भी ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। वे किसी भी समय किसी भी स्टडी मटेरियल को पढ़ने के लिए क्लाउड-बेस्ड एजुकेशनल सर्विसेस पर भरोसा कर सकते हैं। लोग अब पारंपरिक शिक्षा प्रणाली के लिए क्लाउड-बेस्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन के इस विकल्प के महत्व को समझने लगे हैं। इसके साथ ही क्लाउड टेक्नोलॉजी की ही मदद से महामारी के दौरान लोग घर से काम कर पाए हैं।
यह भी पढ़ें: RGIPT COSMOSx-2021: ओरेकल के मैनेजर, डायरेक्टर ने बताया एप्लीकेशन डेवलपमेंट का महत्व, 31 दिसंबर तक मुक्त में ले सकते हैं ओरेकल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर (OCI) डिजिटल ट्रेनिंग
कल राहुल माहेश्वरी बताएंगे प्लेसमेंट का रोडमैप
COSMOSx-2021 के अंतिम दिन यानी रविवार, 24 अक्तूबर को नेटवर्क सिक्योरिटी और एंड्रायड डेवलपमेंट पर तीसरी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। उनक्विटर्स मैनिया का दूसरा राउंड होगा। इसके साथ ही कमांडर वीके जेटली और राहुल माहेश्वरी का सेशन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में आरजीआईपीटी के ईई विभाग के एचओडी डॉ उमाकांत धार द्विवेदी और आरजीआईपीटी के एमएस विभाग के एचओडी डॉ. चंचल कुंडू द्वारा कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।