केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक ने आज भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 जारी करने की मंजूरी दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक ने आज भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 जारी करने की मंजूरी दी है। सरकार ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए 70 मापदंडों वाला परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स पेश किया है। अधिकांश राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले वर्षों की तुलना में पीजीआई 2019-20 में अपने ग्रेड में सुधार किया है।
विज्ञापन
यह है राज्यों द्वारा प्राप्त ग्रेड की सूची
ग्रेड
राज्य
ग्रेड I++
पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और केरल
ग्रेड I+
गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, एनसीटी-दिल्ली, पुदुचेरी, राजस्थान, दादर और नगर हवेली
ग्रेड I
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और दमन व दीव
ग्रेड II
गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, लक्ष्यद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर