आईसीएआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सीए फाउंडेशन परीक्षा 2021 का आयोजन 24, 26, 28 और 30 जुलाई को किया जाएगा। पेपर 1 और 2 दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच में होगा। वहीं पेपर 3 और 4 का आयोजन दोपहर 2 बजे से 4 बजे होगा।
आईसीएआई ने कोरोना महामारी की वजह से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने का आखिरी अवसर भी दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जून को सुबर 10 बजे से लेकर 11 जून तक परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही आईसीएआई ने इंटरमीडिएट (आईपीसी और नई), फाइनल (पुरानी और नई) और पीक्यूसी परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किए हैं। अब यह परीक्षाएं 5 जुलाई से 20 जुलाई के बीच में आयोजित की जाएंगी।