फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NVS Admission 2022: नवोदय विद्यालय ने कक्षा 9वीं के परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किए, यहां से करें डाउनलोड

Sat, 12 Mar 2022 02:16 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NVS Admission 2022: जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट में मैथ्स, जनरल साइंस, इंग्लिश और हिन्दी विषय से सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न 8वीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसमें अंग्रेजी से 15 अंक, हिन्दी से 15, मैथ्स से 35 और साइंस से 35 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
NVS Admission 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NVS Admission 2022: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते है। छात्र पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके कक्षा 9 के लिए जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

NVS Admission 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
बता दें कि एनवीएस अपनी शेष सीटों को भरने के लिए यह परीक्षा आयेजित कराने जा रहा है। परीक्षा 9 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। ध्यान रखें परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्रो पर प्रवेश पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा कक्ष में जाने नहीं दिया जाएगा।

NVS Admission 2022: जानें परीक्षा का पैटर्न
जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट में मैथ्स, जनरल साइंस, इंग्लिश और हिन्दी विषय से सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न 8वीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसमें अंग्रेजी से 15 अंक, हिन्दी से 15, मैथ्स से 35 और साइंस से 35 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी और 2.5 घंटे की अवधि के भीतर आयोजित की जाएगी। जो परीक्षार्थी दिव्यांग होंगे उन्हें परीक्षा के लिए 50 मिनट अधिक समय दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र देना होगा। जेएनवीएसटी परीक्षा का आयोजन हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। 
विज्ञापन

NVS Admission 2022: ऐसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

1. सबसे पहलें आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 कक्षा 9 लिंक पर क्लिक करें।

3. अब यहां आप पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

4. छात्र डैशबोर्ड पर एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 कक्षा 9 लिंक पर क्लिक करें।

5. अब आपका हॉल टिकट डाउनलोड हो जाएगा।

6. जेएनवी एडमिट कार्ड 2022 कक्षा 9वीं डाउनलोड करें और इसे परीक्षा हॉल में ले जाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें