Delhi Nursery Admission 2022-23: दिल्ली के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नर्सरी में प्रवेश की आज से शुरू हो गई है। दिल्ली के निजी, गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 15 दिसंबर से हो गए हैं। अभ्यर्थी 7 जनवरी, 2022 तक स्कूलों से 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भगुतान कर आवेदन फॉर्म ले सकते हैं। बता दें कि इस बार प्रॉस्पेक्टस की खरीद अनिवार्य नहीं है। इसी सिलसिले में स्कूलों ने नियम अपलोड करना शुरू कर दिया है। नियमों के अनुसार अभिभावकों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के आधार पर अंक दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने वैक्सीन को बढ़ावा देने और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दाखिले के मानदंड में 20 अंक अभिभावकों के टीकाकरण पर देने का फैसला किया है।
यह कार्यक्रम दिल्ली में निजी, गैर-सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा पहलीं में सामान्य श्रेणी (75 प्रतिशत) सीट प्रवेश के लिए है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों और वंचित (डीजी) श्रेणी के छात्रों के लिए आरक्षित शेष 25 प्रतिशत सीटों के लिए कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। नर्सरी प्रवेश के लिए आयु मानदंड 2022-23 के अनुसार, प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2022 तक न्यूनतम आयु क्रमशः तीन वर्ष, चार वर्ष और पांच वर्ष होनी चाहिए।।
नर्सरी में दाखिले के समय माता-पिता को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे: