मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से मंगलवार, 26 अप्रैल को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS 2021) राउंड टू काउंसलिंग के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इससे पहले सोमवार को 25 अप्रैल के दिन एमसीसी ने नीट एसएस 2021 दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अंतरिम परिणाम जारी किया था। साथ ही नीट एसएस उम्मीदवारों को 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से पहले तक इसे चुनौती देने और आपत्ति उठाने का मौका दिया था। इसके बाद अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।