NEET PG 2022 Counseling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी (NEET PG) काउंसलिंग 2022 की तारीखें एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.mic.in पर जारी कर दी हैं। नीट पोस्ट ग्रेजुएट 2022 की परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग तिथियों की जांच कर सकते हैं। बता दें कि मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2022 की काउंसलिंग टालने की याचिका खारिज की थी।
नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 सितंबर, 2022 को शुरू होगी।
आवेदन पंजीयन प्रक्रिया 04 सितंबर, 2022 को शाम 04 बजे तक चलेगी।
हालांकि, आवेदन पंजीकरण शुल्क भुगतान की सुविधा 04 सितंबर को रात आठ बजे तक के लिए उपलब्ध होगी।
नीट पीजी काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग 02 सितंबर को शुरू होगी जो कि 05 सितंबर, 2022 को शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।
नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए च्वॉइस लॉकिंग 05 सितंबर, 2022 को ही दोपहर तीन बजे से 11.55 बजे तक कर सकेंगे।
सीट आवंटन की प्रक्रिया छह सितंबर, 2022 से सात सितंबर, 2022 तक निर्धारित है।