NBEMS FET 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से फेलोशिप प्रवेश परीक्षा (FET) 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनबीई एफईटी 2023 के लिए पंजीकरण करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 08 फरवरी 2024 तक है।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 03 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 03 अप्रैल 2024 तक जारी किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या प्रश्न के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल लिंक https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर जाकर एनबीईएमएस को लिखें, या +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं।
छात्रों को कंप्यूटर-आधारित परीक्षण प्रारूप से परिचित कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर एक डेमो टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र 24 फरवरी से फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 2023 के डेमो टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।
एनबीईएमएस एफईटी 2023 के लिए आवेदन करने वाले भारतीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3,500 रुपये और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 44,250 रुपये जमा करने होंगे।
जिन छात्रों ने स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री पूरी कर ली है और उनके पास 31 दिसंबर, 2023 तक एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच, डीएनबी, डीआरएनबी या समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता का अनंतिम पास प्रमाण पत्र है, उन्हें पात्र माना जाएगा। फेलोशिप पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 2023 एनबीईएमएस द्वारा प्रस्तावित विभिन्न फेलोशिप (एफएनबी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक योग्यता-सह-रैंकिंग परीक्षा है। बोर्ड साल में एक बार परीक्षा आयोजित करता है और हर साल लगभग 1,587 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं।