- आवेदक छात्र आधिकारिक वेबसाइट uom-admissions.mu.ac.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी प्राप्त करने के लिए कृपया अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर इनपुट करें।
- ओटीपी में पासवर्ड दर्ज करें और सत्यापित करें।
- अब दाखिला पंजीकरण हेतु आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
आवेदनों की होगी स्क्रूटनी
सभी विभाग दाखिला आवेदनों की समीक्षा करेंगे और अंतरिम मेरिट सूची प्रदर्शित करेंगे। यदि कोई गलती है तो केवल उनके विवरण से संबंधित छात्र शिकायत कर सकते हैं। विभाग उस शिकायत का जवाब देगा, जिसे छात्र एप्लाइड प्रोग्राम टैब में देख सकते हैं। इसके बाद, अंतिम मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी और उसके बाद यदि छात्र का नाम सूची में है तो वे प्रवेश भुगतान बटन के माध्यम से भुगतान प्रकार विकल्प का चयन कर सकते हैं और दाखिला फीस के भुगतान के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
आवेदक यहां नोटिस में अधिक विवरण देख सकते हैं।
यूजी दाखिला प्रक्रिया 14 अगस्त तक चलेगी
इस बीच, मुंबई विश्वविद्यालय के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन का समापन शनिवार, 14 अगस्त, 2021 को होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट
https://mu.ac.in/ पर जाने की सलाह दी जाती है।