फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP DElEd Result 2023: एमपी डीएलएड मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 08 Dec 2023 05:50 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP DElEd Result 2023: एमपी डीएलएड  प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP DElEd Main Exam Result 2023 : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने एमपी डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एमपी डीएलएड परीक्षा में शामिल हुए  उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

एमपी डीएलएड 2023 परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एमपीपीएससी डीएलएड परीक्षा 17 से 28 अगस्त, 2023 तक आयोजित की गई थी।

एमपी डीएलएड परीक्षा अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन, जैविक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वर्नाकुलर पर आयोजित की जाती है। एमपी डीएलएड द्वितीय वर्ष चांस-I परीक्षा परिणाम पहले 29 नवंबर, 2023 को घोषित किया गया था।
विज्ञापन

MP DElEd Result ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in पर जाएं।

  • एमपी डीएलएड परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।

  • एमपी डीएलएड मेरिट सूची 2023 पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें