इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी और एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 06 फरवरी से 05 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, योग्यता स्थिति, विषय, प्राप्त अंक, उत्तीर्ण अंक और अधिकतम अंक और ग्रेड जैसे विवरण शामिल होंगे।
MP Board Result 2024: कैसे चेक करेंगे परिणाम
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक एमपीबीएसई वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएंगे।
- उसके बाद “एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट की जांच करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।