फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट जारी, 52.91 फीसदी छात्र पास, ऐसे देखें परिणाम

Thu, 05 Aug 2021 12:27 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मेघालय बोर्ड ने गुरुवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा का पास प्रतिशत 52.91 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
मेघालय 10वीं का रिजल्ट जारी (विद्यार्थी, फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meghalaya Class 10 Result 2021: मेघालय बोर्ड ने गुरुवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा का पास प्रतिशत 52.91 फीसदी रहा है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in व mbose.in पर दसवीं का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 64,269 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 34,003 विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पास हुए हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Meghalaya 12th result 2021: 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले इस साल दसवीं का रिजल्ट बेहतर रहा है। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 50.31 फीसदी था। सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल, मैरांग के छात्र केविनस्ट्रॉन्ग लॉरिनियांग ने 576 अंकों के साथ दसवीं कक्षा में टॉप किया है। ईस्ट खासी हिल्स में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस क्षेत्र के कुल छात्रों में से 35.10 फीसदी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कोरोना वायरस के कारण इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड दफ्तर और स्कूलों पर प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-डीयू एडमिशन 2021: 24 घंटे में 64 हजार से ज्यादा आवेदन, यूजी पाठ्यक्रम के लिए 31 अगस्त तक


ऐसे देखें मेघालय बोर्ड का 10वीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही विद्यार्थियों को 10वीं के आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद छात्रों का 10वीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें