फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya 12th result 2021: 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

Thu, 05 Aug 2021 11:46 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मेघायल बोर्ड ने गुरुवार को बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Meghalaya 12th result 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meghalaya Result 2021: मेघायल बोर्ड ने गुरुवार को बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in व mbose.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल बारहवीं का रिजल्ट 80.75 फीसदी रहा है।

विज्ञापन


सेंट एंथोनी हायर सेकेंडरी स्कूल, शिलांग के डेनियल कासनबोर ख्यारीमुजत ने 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट में 462 अंकों के साथ टॉप किया है। एल कैनेडी वैफेई और जेथ्रो जार्विस रॉय जिरवा ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इस साल नियमित श्रेणी में 21,535 छात्र बारहवीं के आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 18,083 छात्रों ने परीक्षा  उत्तीर्ण की है। 2,660 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 9,236 छात्रों ने द्वितीय एनं 6,187 छात्रों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है। अभ्यर्थी नीचे बताए गए विभिन्न स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-बिहार बीएड सीईटी 2021: प्रवेश पत्र जारी, एलएनएमयू 13 अगस्त को करेगा परीक्षा का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे देखें मेघालय बोर्ड का 12वीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही विद्यार्थियों को बारहवीं के आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद छात्रों का बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

विद्यार्थी नीचे दिये जा रहे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी बारहवीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल वोकेशनल, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का बारहवीं का रिजल्ट 30 जुलाई को ही जारी हो गया था।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें