सावित्रीबाई पुणे फुले विश्वविद्यालय,एसपीपीयू ने महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने 16 सितंबर 2021 को एडमिट कार्ड जारी किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए 26 सितंबर को योग्यता परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट- setexam.unipune.ac.in पर इसके लिए अधिक विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें यह परीक्षा राज्य में 37वीं SET परीक्षा होगी ।
महाराष्ट्र भर के विभिन्न केंद्रों में होगी परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी देख सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा महाराष्ट्र भर के विभिन्न केंद्रों जैसे पुणे, मुंबई, औरंगाबाद, नागपुर, अमरावती, सोलापुर, नागपुर, आदि में आयोजित की जाएगी।उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।उम्मीदवारों को महाराष्ट्र SET 2021 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- SET परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाएं।
- लॉगिन/ आवेदन संख्या/ छात्र के नाम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। आगे बढ़ने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
परीक्षा 2021 OMR शीट पैटर्न में आयोजित की जाएगी
आपको बता दें इस वर्ष कुल 98,360 उम्मीदवारों ने MAHA SET परीक्षा 2021 के लिए अपना पंजीकरण कराया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि महाराष्ट्र SET परीक्षा 2021 OMR शीट पैटर्न में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को OMR शीट के माध्यम से जाने की सलाह दी जाती है। परीक्षा अलग-अलग पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी जो वस्तुनिष्ठ मोड में होगी- पेपर- I 1 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा और पेपर- II 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रश्न एमसीक्यू के रूप में होंगे।