फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra NEET UG Counselling 2023: तीसरे दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

Sat, 09 Sep 2023 02:31 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra NEET UG Counselling 2023: राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल की तरफ से महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के तीसरे दौर के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra NEET UG Counselling 2023: राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के तीसरे दौर के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों cetcel.net.in, mahacet.org पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार, तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल, 10 सितंबर है। आवेदक 11 सितंबर तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। चॉइस-फिलिंग 13 सितंबर को की जाएगी और राउंड 3 आवंटन सूची 15 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। 

NEET UG Counselling ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcel.net.in पर जाएं।

  • होमपेज पर राउंड 3 पंजीकरण के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नई विंडो दिखाई देगी, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • आवेदन पत्र भरें और पूछे गए अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • फॉर्म जमा करें। 

  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन

इससे पहले महाराष्ट्र नीट पीजी 2023 काउंसलिंग राउंड 2 का परिणाम घोषित किया जा चुका है। चयन सूची में 4,456 उम्मीदवारों की स्थिति जारी की गई है। सूची में 2,671 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें सीटें आवंटित नहीं की गई हैं, क्योंकि उनके द्वारा दर्ज किया गया पाठ्यक्रम या कॉलेज विकल्प उपलब्ध नहीं था

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें