कुल 1,677 उम्मीदवारों ने कक्षा 10 के परिणाम 2023 के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। कुल 1,356 उम्मीदवारों के परिणामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। परिणाम पीडीएफ में उम्मीदवार के रोल नंबर, नाम और परिणाम दर्ज है।
बता दें कि जो उम्मीदवार अपने 10वीं के परिणाम से संतुष्ट नहीं थे, उन्होंने निर्धारित शुल्क जमा करके पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 19 जून को घोषित किया गया था। बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कुल 1,18,791 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,48,701 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
इस साल, जम्मू-कश्मीर के 10वीं कक्षा के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.89% रहा। जहां 78.23% लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, वहीं लड़कियों ने 81.68% अंक हासिल किए।