उम्र सीमा में बदलाव को दी गई थी चुनौती
इससे पहले बीते सप्ताह, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की उम्र सीमा में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के उम्र सीमा में किए गए बदलाव को सही ठहराया था। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से दाखिलों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा पांच साल से बढ़ाकर छह साल करने के फैसले का नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हवाला देकर बचाव किया गया था।