फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KEAM 2023: MBBS/BDS पाठ्यक्रम के लिए KEAM राउंड 2 का फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Sat, 26 Aug 2023 01:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KEAM 2023: केरल के प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय ने KEAM 2023 का दूसरा आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KEAM 2023 Round 2 Final Allotment Result: प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय, केरल 26 अगस्त, 2023 को KEAM 2023 राउंड के अंतिम आवंटन का परिणाम जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने एडमिशन राउंड के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे KEAM की आधिकारिक वेबसाइट - cee.kerala.gov.in पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख पाएंगे।

विज्ञापन


प्रोविजनल अलॉटमेंट 25 अगस्त, 2023 को जारी किया गया था। फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

1 से 4 सितंबर तक रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग

वे उम्मीदवार रिपोर्टिंग या ज्वाइनिंग कर सकते हैं, जिन्हें 1 सितंबर से 4 सितंबर, 2023 तक सीट आवंटित की गई हैं। शेड्यूल के अनुसार, ऑप्शन कंफर्मेशन विंडो 18 अगस्त को खोली गई और 22 अगस्त, 2023 को बंद कर दी गई थी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 23 अगस्त से 24 अगस्त, 2023 तक की गई। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार सीईई केरल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

  • KEAM की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध KEAM 2023 Round 2 final allotment result लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी लॉगिन डिटेल भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सीट आवंटन परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • सीट आवंटन परिणाम को ध्यानपूर्वक चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य की जरुरतों के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें