फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 23 अगस्त से खुलेंगे 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल, कोविड-19 नियमों का होगा पालन

Fri, 06 Aug 2021 06:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक में नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल 23 अगस्त से फिर से खुलेंगे। इस बात की जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल 23 अगस्त से फिर से खुलेंगे। इस बात की जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दी है। स्कूलों में कक्षाओं का संचालन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने के बाद सरकार ने केरल और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। सूबे में अब रात का कर्फ्यू रात 10 बजे के बजाय रात 9 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-AP SSC 10th Result: आंध्र प्रदेश मनाबाड़ी एसएससी कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, यहां देखें नतीजे


मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विशेषज्ञों, मंत्रियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद उन्होंने छात्रों के लिए 23 अगस्त से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हमने केरल और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है और राज्य भर में रात का कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: उत्तर कुंजी जारी, 8 अगस्त तक दर्ज करें आपत्ति


बोम्मई ने कहा कि स्कूलों को दो चरणों में खोला जाएगा। पहले चरण में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक दिनों में बैचों में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए  8वीं तक प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाएं शुरू करने पर अगस्त के अंत तक निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें