फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP SSC 10th Result: आंध्र प्रदेश मनाबाड़ी एसएससी कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, यहां देखें नतीजे

Fri, 06 Aug 2021 05:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एपीबीएसई) ने शुक्रवार, 06 अगस्त, 2021 को शाम 5.00 बजे आंध्र प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
AP SSC 10th Results 2021 - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एपीबीएसई) ने शुक्रवार, 06 अगस्त, 2021 को शाम 5.00 बजे आंध्र प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। एक प्रेस वार्ता के दौरान आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री ए सुरेश ने मनाबाड़ी एपी एसएससी 10वीं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। आंध्र प्रदेश एसएससी मार्क्स मेमो 2021 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। किसी प्रकार की तकनीकी असुविधा होने पर छात्र इन वेबसाइटों पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण, आंध्र प्रदेश बोर्ड ने इस साल एसएससी की परीक्षा रद्द कर दी थी। बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकृत करने वाले सभी छात्रों को उत्तीर्ण घोषित कर दिया। इस साल आंध्र प्रदेश सरकार ने एसएससी परीक्षाओं को रद्द करने और सभी छात्रों को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत करने का निर्णय किया था। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश में एसएससी कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए कुल 6,29,981 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 3,22,945 लड़के और 3,04,036 लड़कियां हैं।

विज्ञापन


मनाबाड़ी एपी एसएससी 10वीं का परिणाम ऐसे देखें

  • छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bie.ap.gov.in पर जाएं।
  • एपी एसएससी परिणाम 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • यह एक लॉगिन पेज पर री-डायरेक्ट करेगा।
  • अपनी नामांकन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करें और अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने परिणाम का प्रिंट आउट ले लें।
 

गौरतलब है कि इस साल, आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (APBSE) ने बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी। इसलिए, कोई हॉल टिकट यानी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया था। एपी एसएससी रोल नंबर की अनुपस्थिति के कारण, उम्मीदवारों को अपने जिले, मंडल, स्कूल के नाम का चयन करना होगा और फिर एपी 10 वीं परिणाम / अंक पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें