फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Entrance Exam 2021: जेएनयू प्रवेश परीक्षा के लिए अब 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 30 Aug 2021 09:39 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक आगे बढ़ा दी है। पहले आखिरी तारीख 27 अगस्त थी।
विज्ञापन
जेएनयू : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 27 अगस्त से आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। सफलतापूर्वक शुल्क लेनदेन के लिए, उम्मीदवारों को 31 अगस्त को शाम पांच बजे से पहले फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर जमा करना होगा। उम्मीदवार जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- jnuexams.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2021: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका

गौरतलब है कि 27 जुलाई को, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एक नोटिस जारी किया था कि एजेंसी शैक्षणिक वर्ष 2021 - 22 के लिए विश्वविद्यालय में पेश किए जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE) आयोजित करेगी। यह एनटीए द्वारा आयोजित एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद, सुधार के लिए करेक्शन विंडो सितंबर तक खुली रहेगी और उम्मीदवार एक सितंबर से आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UP BEd JEE Exam Result 2021: दोपहर दो बजे जारी होंगे बीएड जेईई के नतीजे, यहां देख सकेंगे रिजल्ट
विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बताया कि परीक्षा के लिए जेएनयू एडमिट कार्ड 08 सितंबर, 2021 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड फॉर्म- jnuexams.nta.ac.in डाउनलोड कर सकेंगे। जेएनयू प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट की लॉगिन विंडो में अपना आवेदन नंबर और अपनी जन्मतिथि भरनी होगी। एनटीए के नोटिस के अनुसार, जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन मोड 2021 परीक्षा 20 सितंबर से 23 सितंबर तक चार दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट की होगी।

यह भी पढ़ें : HSSC Constable Exam 2021: एचएसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र आज होंगे जारी

हालांकि, यह एक दिन में दो पारियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी में होगा और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल हैं। यह एक लैन आधारित सीबीटी परीक्षा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें