फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : एआईसीटीई ने सभी कॉलेजों को अभिभावकों से सेमेस्टर फीस किस्तों में लेने के निर्देश जारी किए 

Mon, 30 Aug 2021 04:04 AM IST
Kuldeep Singh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एआईसीटीई ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि सालाना और सेमेस्टर फीस एक साथ लेने के बजाय तीन से चार किस्तों में लें
  • एआईसीटीई ने कोरोना को देखते हुए कहा, एक साथ भुगतान का न बनाएं दबाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट आदि कॉलेज विद्यार्थियों से एक साथ फीस नहीं ले सकेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि सालाना और सेमेस्टर फीस एक साथ लेने के बजाय तीन से चार किस्तों में लें। कोई भी कॉलेज एकमुश्त फीस के भुगतान के लिए अभिभावकों पर दबाव न बनाएं।

विज्ञापन


एआईसीटीई ने कोरोना को देखते हुए कहा, एक साथ भुगतान का न बनाएं दबाव
एआईसीटीई ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक हालात ठीक न होने से अभिभावकों पर दबाव डालना सही नहीं है। कॉलेज छात्रों तक इस राहत की जानकारी पहुंचानी होगी। कॉलेज प्रबंधन अपनी वेबसाइट पर जानकारी अपलोड करने के साथ छात्रों के मोबाइल व ई-मेल पर इसकी सूचना भेजें।

शिक्षकों को नौकरी से नहीं हटाने का आदेश
कोई भी कॉलेज महामारी के दौरान शिक्षकों की सेवाएं समाप्त नहीं कर सकता। पूरा वेतन समय पर देना अनिवार्य है। किसी शिक्षक की सेवाएं समाप्त की गई हैं, तो उस आदेश को वापस लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें