JEECUP Counselling 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश की तरफ से जेईईसीयूपी डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग काउंसलिंग के आठवें राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेईईसीयूपी राउंड 8 काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर विकल्प भर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नए उम्मीदवारों के लिए 8वें राउंड की चॉइस फिलिंग और 7वें राउंड का अपडेशन (यूपी और अन्य राज्य के योग्य उम्मीदवारों के लिए) 25 अक्तूबर, 2023 तक किया जाएगा। सीट आवंटन परिणाम 26 अक्तूबर, 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा। 8वां राउंड ऑनलाइन फ्रीज सभी उम्मीदवार और सीट स्वीकृति शुल्क के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा 27 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक किया जा सकता है।
जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
जेईईसीयूपी 2023 राउंड 8 चॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
विकल्प भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।