फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP 2022: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा स्थगित, यहां देखें अपडेट

Mon, 30 May 2022 09:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP 2022 UPJEE Exam Deferred : यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा पहले छह जून से 10 जून, 2022 तक आयोजित की जाने वाली थी।
विज्ञापन
JEECUP 2022 Deferred - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP 2022 Deferred UPJEE Polytechnic Postponed: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपी जेईई पॉलिटेक्निक (UP JEE Polytechnic) परीक्षा 2022 स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन

यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा पहले छह जून से 10 जून, 2022 तक आयोजित की जाने वाली थी। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड  जारी किए जाने वाले थे, लेकिन परीक्षा टाल दी गई है।

JEECUP UPJEE 2022 नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी होने की संभावना

UPJEE उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जेईई सीयूपी (JEE CUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किए जाने की संभावना है। नया शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से चेक कर सकेंगे। वहीं, नए संशोधित शेड्यूल के अनुसार प्रवेश- पत्र नए सिरे से तैयार किए जाएंगे और उनके जारी होने को लेकर जानकारी दी जाएगी।

JEECUP UPJEE 2022 की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अधिसूचना 

स्थगन अधिसूचना में नहीं बताया गया कारण

उत्तर प्रदेश की संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने JEECUP 2022 परीक्षा स्थगित करने के बारे में बताते हुए आधिकारिक अधिसूचना जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर भी जारी की गई है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जेईईसीयूपी 2022 की आधिकारिक स्थगन अधिसूचना में लिखा है कि परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण द्वारा जेईईसीयूपी 2022 ऑनलाइन सीबीटी आधारित परीक्षा स्थगित कर दी गई है।  
विज्ञापन

JEECUP UPJEE 2022 परीक्षा का पेपर पैटर्न

यूपी जेईई में एक पेपर होगा, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि कुल तीन घंटे की होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें