फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA JEE Main 2021: एनटीए जल्द जारी करने वाला है प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Mon, 16 Aug 2021 01:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जेईई मेन मई (सत्र 4) की परीक्षा 26, 27, 31  अगस्त, 1 और 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
जेईई मेन चौथे चरण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन मई (सत्र 4) के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

7.32 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
बता दें कि जेईई मेन 2021 का चौथा और आखिरी सत्र मूल रूप से मई में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 26, 27, 31  अगस्त, 1 और 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई तक जेईई (मेन) 2021 सत्र 4 के लिए कुल 7.32 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

एनटीए जेईई मेन 2021: अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं अपना प्रवेश पत्र

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: 'एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन करने के लिए अपनी पंजीकृत आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: जेईई मेन प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

ऐसा रहा था जेईई मेन 2021 सत्र 3 का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि एनटीए ने 6 अगस्त को जेईई मेन सत्र 3 का परिणाम जारी कर दिया था। जेईई मेन 2021 सत्र 3 सफलतापूर्वक 20, 22, 25 और 27 जुलाई को आयोजित किया गया था। कुल 17 अभ्यर्थियों ने जेईई मेन में शत- प्रतिशत अंक हासिल किया था। इस बार परीक्षा 13 भाषाओं-अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें