नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 06 अक्तूबर, 2021 देर रात को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) के पेपर-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 02 सितंबर को बी-आर्क और बी-प्लानिंग पाठ्यक्रम के लिए किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जेईई मेन पेपर-2 की परीक्षा में 22 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब एनआईटी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा वित्तपोषित संस्थान (जीएफआई) में भी आवेदन किया जा सकता है। वहीं, आईआईटी में बी-आर्क पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को अब जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट- 2021 देना होगा। केवल आईआईटी, खड़गपुर और आईआईटी, रुड़की ही ऐसे संस्थान हैं जो बी-आर्क की पढ़ाई करवाते हैं।
जेईई मेन पेपर-2 परीक्षा 02 सितंबर, 2021 को हुई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इससे पहले परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। इसमें उम्मीदवारों को 29 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करवाने का मौका दिया गया था। एनटीए ने जेईई मेन पेपर-2 से पहले 15 सितंबर 2021 को जेईई मेन परीक्षा सत्र-4 का परिणाम घोषित किया था। जेईई मेन (JEE Main 2021) के सत्र - 4 की परीक्षा का आयोजन पूरे देश और विदेश में 26, 27, 31 अगस्त और 01 सितंबर, 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में पेपर- 1 (बी.ई./ बी.टेक.) के लिए किया गया था।
NTA ने हाल ही में वेबसाइट
http://jeemain.nta.nic.in पर परीक्षा के दौरान दर्ज उत्तर प्रतिक्रियाओं के साथ प्रश्न पत्र के साथ पेपर-1 (B.E./ B.Tech.) के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी अपलोड की। इसके साथ इस पर उम्मीदवारों को चुनौती देने के लिए मौका दिया गया था। बाद में एनटीए ने अंतिम आंसर की भी जारी की थी।
एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन बी-आर्क और बी-प्लानिंग के परिणाम को देखने के लिए आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
1. आधिकारिक वेबसाइट
jeemain.nic.in पर जाएं।
2. score card for paper-2 के बटन पर क्लिक करें।
3. जो नई लिंक खुले इसमें अपनी अभ्यर्थी क्रमांक और जन्मतिथि लिखें और क्लिक करें।
4. आपके स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा।
5. परिणाम को चेक कर के भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा कर रख लें।