फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INI CET Result : जल्द ही जारी किया जा सकता है  इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम

Sat, 20 Nov 2021 05:29 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

INI CET Result 2022: परीक्षा में पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पूर्ववर्ती परिणामों के हिसाब से लगभग 50 फीसदी अंकों की आवश्यकता होगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 फीसदी अंकों की आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन
INI CET Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) का परिणाम आज जारी किया जा सकता है। इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट  aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख पाएंगे। परिणाम पीडीएफ के रूप में मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की गई थी।  

विज्ञापन


परीक्षा में पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पूर्ववर्ती परिणामों के हिसाब से लगभग 50 फीसदी अंकों की आवश्यकता होगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 फीसदी अंकों की आवश्यकता पड़ सकती है। हालांकि, आवश्यक अंकों के बारे में परिणाम जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा, इसमें बदलाव भी हो सकता है। उम्मीदवार परिणाम जारी होने का इंतजार करें।

आईएनआई सीईटी परीक्षा का आयोजन मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी,  डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन, मास्टर्स ऑफ सर्जरी, मास्टर ऑफ चिरुर्गी  और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन जैसे विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए किया जाता है। जो भी उम्मीदवार आईएनआई सीईटी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे, उन्हें देशभर के एम्स संस्थानों जैसे जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, एनआईएमएचएएनएस बेंगलुरु और  पीजीआई चंडीगढ़, भोपाल, भुवनेश्वर, रायपुर, ऋषिकेश आदि संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएनआई सीईटी परीक्षा परिणाम कैसे चेक करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिख रहे INI CET November Result के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके स्क्रीन पर एख पीडीएफ खुल जाएगी। 
4. अब ctrl + f की मदद से अपना रोल क्रमांक खोजें। 
5. आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें। 

यह भी पढ़ें - Education Conclave: असम के इन पांच कॉलेजों को दिया जाएगा विश्वविद्यालय का दर्जा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें