IGNOU June TEE 2023 परीक्षा दो पारियों में
इग्नू जून टी डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इग्नू ने कहा कि यह एक अस्थायी डेट शीट है। जून 2023 सत्रांत परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल छह मार्च से शुरू कर दिया गया है। इग्नू टाइम टेबल 2023 के अनुसार, इग्नू जून टीईई एक जून से छह जुलाई, 2023 के बीच अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।