आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए
अमर उजाला की ओर से इयर बुक 2023 तैयार की गई है। इस पुस्तक में पूरे वर्ष के सामान्य ज्ञान-विज्ञान का बेजोड़ संग्रह प्रदान किया गया है। इसके अलावा पूरे वर्ष में हुए चर्चित मसले, सम-सामयिक घटनाक्रम, नॉलेज बैंक के साथ ही विशेषज्ञों की राय को शामिल किया गया है। इसके अलावा इस अंक में देश-राज्य की खबरें जिसके अंतर्गत एशियाई देश, यूरोपीय देश, उत्तर और दक्षिण अमेरिकी देश, अफ्रीकी देश और ऑस्ट्रेलियाई देशों की जानकारी को कवर किया गया है।
अमर उजाला की ओर से सफलता मैगजीन का अंक प्रतिमाह तैयार किया जाता है। यह पुस्तक आईएएस परीक्षा की तैयारी के साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है। इस पुस्तक में विगत दस वर्षों के 25 सिविल सेवा परीक्षा
टॉपर्स के संघर्षों और सफलता की प्रेरक कहानियां, सिविल सेवा साक्षात्कारों का पैटर्न, टॉपर्स द्वारा दिए गए सक्सेस मंत्र, टू-द-पॉइंट पाठ्यसामग्री, तैयारी की रणनीति, कोचिंग मार्गदर्शन, इंटरव्यू ट्रांसक्रिप्ट आदि प्रदान किया गया है। इसके साथ ही
सफलता में सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजव्यवस्था, विज्ञान और तकनीकी, खेल, उलटफेर आदि को शामिल किया जाता है, जो आपकी परीक्षा तैयारियों को और बेहतर करने में मदद करेगें।
अन्य उपयोगी पुस्तकें
इनके अलावा आप आईएएस की तैयारी के लिए
एनसीईआरटी की पुस्तकों का ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करें। एनसीईआरटी की ओर से
इतिहास,
भूगोल, भारतीय समाज, कला और संस्कृति, विज्ञान, राजनीति विज्ञान सहित सभी विषयों के लिए पुस्तकें तैयार की गई हैं। इन पुस्तकों के साथ ही आप मासिक मैग्जीन कुरुक्षेत्र सहित अन्य पुस्तकों को अपनी अध्ययन सामग्री में शामिल कर सकते हैं।