फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC Prelims Result 2021: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने जारी किया प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, यहां देखें अपना रिजल्ट

Sat, 25 Sep 2021 03:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

हरियाणा लोक सेवा आयोग, एचपीएससी ने शनिवार, 25 सितंबर को हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 का आयोजन 12 सितंबर, 2021 को किया गया था।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC Civil Services Prelims Result 2021: एचपीएससी यानी हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021, रविवार 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार उपरोक्त परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov के माध्यम से देख सकते हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से लिखित परीक्षा मूल रूप से 22 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली थी। हरियाणा लोक सेवा आयोग कुल 156 रिक्त पदों के लिए सिविल सेवा (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और संबद्ध सेवा परीक्षा- 2021 आयोजित कर रहा है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

एचपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 का यहां क्लिक कर देख सकते हैं।   
विज्ञापन


जो उम्मीदवार हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण करना होगा जो कि व्यक्तिपरक प्रकृति का होगा। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल होना होगा और व्यक्तित्व परीक्षण और मुख्य परीक्षा में उनके स्कोर को मिलाकर अंकन किया जाएगा।

एचपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम ऐसे देखें

विज्ञापन

  • हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'रिजल्ट' सेक्शन में जाएं।
  • उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "एचसीएस (Ex.Br.) और अन्य संबद्ध सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2021 के पदों के लिए परिणाम"।
  • हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम पीडीएफ पर मुद्रित विवरण की जांच करें और इसे आगे के उपयोग के लिए डाउनलोड करें।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

यह भी पढ़ें : UPSC CSE 2020 Final Result: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें