फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं टर्म-1 परीक्षा परिणाम जल्द, जानें चेक करने के स्टेप्स

Fri, 30 Dec 2022 09:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का टर्म-1 परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा।
विज्ञापन
HPBOSE Term 1 Results - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का टर्म-1 परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। एचपी बोस कक्षा 12वीं का परिणाम 2023 एक बार घोषित होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर उपलब्ध होगा। छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके एचपी बोर्ड 12वीं की मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 सितंबर से छह अक्तूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2023 में टर्म-1 डेट शीट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, प्राप्त अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति शामिल होगी। बोर्ड मार्च/अप्रैल 2023 में कक्षा 12वीं की टर्म-2 परीक्षा आयोजित करेगा। परिणाम डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को परिणाम और उनके नाम, रोल नंबर, अनुभागीय अंक और कुल अंक और अन्य विवरण की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
 
विज्ञापन

HPBOSE कक्षा 12वीं टर्म-1 रिजल्ट 2023 चेक करने के स्टेप्स

  • चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर HPBOSE रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा।
  • स्टेप 4: एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए टर्म-1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 5: एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
  • चरण 6: अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7: रिजल्ट चेक करें और फिर इसे डाउनलोड करें।
  • चरण 8: भविष्य में उपयोग के लिए उसी का प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें