बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित स्कूलों/संस्थानों द्वारा भी आज शाम से बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके डाउनलोड किया जा सकता है। अगर किसी स्कूल को समय पर रिजल्ट नहीं मिलता है तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगा।
सेकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,86,714 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए। 3,652 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा, अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की जरूरत होगी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. यादव ने बताया कि इस परीक्षा में 1,37,167 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,32,119 पास हुईं, इनकी पास प्रतिशतता 96.32 रही, जबकि 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 94.22 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 2.10 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।
उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में जिला पंचकुला शीर्ष पर और जिला नूंह सबसे निचले स्थान पर रहा।