फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2024: कब जारी होगी नीट यूजी परीक्षा की उत्तर कुंजी, क्या है ताजा अपडेट...? यहां पढ़ें

Sat, 11 May 2024 09:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Answer key 2024: नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी का इंतजार है। वहीं, दूसरी ओर इंटरनेट पर पेपर लीक की खबरें भी चल रही हैं। आइए जानते हैं इस बारे में फिलहाल क्या अपडेट है।
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET Answer Key 2024: नीट यूजी भारत की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षाओं में से एक है। इस वर्ष नीट यूजी का आयोजन 05 मई को किया गया था, जिसमें 24 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए नीट परीक्षा पास करना अनिवार्य है। परीक्षा होने के बाद से ही उम्मीदवारों को इसकी उत्तर कुंजी का इंतजार है। आइए जानते हैं इस बारे में फिलहाल क्या अपडेट है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, जल्दी ही नीट यूजी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है। दूसरी ओर इंटरनेट पर नीट यूजी के कथित प्रश्न पत्र लीक की खबरें चल रही हैं। नीट यूजी परीक्षा रद्द होगी या नहीं, इस पर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

दूसरी ओर, नीट यूजी कथित पेपर लीक मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। बिहार पुलिस ने पांच मई को आयोजित एनईईटी-यूजी के कथित प्रश्न पत्र लीक के मामले में अब तक चार परीक्षार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि "पेपर लीक" की जांच शुक्रवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई।
विज्ञापन


जब तक जांच नहीं हो जाती, तब तक आगे के कार्यक्रम के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। सब कुछ सही रहा तो एनटीए जल्दी ही उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को उस उत्तर कुंजी को चुनौती देने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद नीट यूजी अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। एनटीए द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी का परिणाम 14 जून को जारी किया जाएगा। 

परीक्षा 5 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत और विदेशों के 571 शहरों में 4,750 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की गई थी। नीट परीक्षा 2024 का आयोजन पेन और पेपर मोड में किया गया था। नीट परीक्षा कुल 720 अंकों के लिए आयोजित की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें