फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMAT 2024: जीएमएसी आज एनएमएटी के लिए पंजीकरण विंडो कर देगा बंद, आवेदन करने का आज आखिरी मौका

Thu, 10 Oct 2024 08:39 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NMAT 2024: जीएमएसी एनएमएटी के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो आज बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आज, 10 अक्तूबर तक ही इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
आखिरी दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NMAT 2024: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) ने एनएमएटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक उम्मीदवार आज, 10 अक्तूबर तक ही इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि जीएमएसी एनएमएटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो आज बंद करने वाला हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mba.com पर जाकर आवेदन पत्र आज तक ही भर सकते हैं। बता दें कि इसकी परीक्षा 83 शहरों में आयोजित होगी। इन 83 शहरों में 87 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पात्रता मानदंड 
उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले भी आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदकों को NMAT आवेदन शुल्क या रीटेक शुल्क के रूप में 2,800 रुपये (प्लस लागू कर) का भुगतान करना होगा।

एनएमएटी 2024 के आवेदन के चरण

  • 1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक www.mba.com पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • 3. इसके बाद अपना विवरण भरें और प्रोफाइल बनाएं।
  • 4. उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरकर जमा करें।
  • 5. भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा कुछ प्रमुख स्नातक व्यवसाय कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र में 108 प्रश्न होंगे। परीक्षा 120 मिनट की होगी। उम्मीदवार किसी दिए गए परीक्षण वर्ष में तीन बार एनएमएटी परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा के लिए उम्मीदवार 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 
NMAT परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें तीन खंड होंगे - भाषा कौशल, मात्रात्मक कौशल और तार्किक तर्क। पेपर में 108 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को तीन अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा ।
एनएमएटी स्कोर का उपयोग भारत में नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस), इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (एसपीजेआईएमआर), टीए पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (टीएपीएमआई), फ्लेम यूनिवर्सिटी आदि संस्थानों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें