फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2024: दो सप्ताह के भीतर जारी होगा गेट मॉक टेस्ट का लिंक, बिना लेट फीस आवेदन का आखिरी दिन

Fri, 29 Sep 2023 05:41 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2024: आईआईएससी बेंगलुरु इस बार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) का आयोजन कर रहा है। परीक्षा के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
गेट 2024 परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2024 Mock Test Link: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु की तरफ से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज, यानी 29 सितंबर 2023 आखिरी दिन है। हालांकि, जो उम्मीदवार आज आवेदन नहीं कर पाएंगे उन्हें 13 अक्तूबर तक विलंब शुल्क का भुगतान करके आवेदन करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी सूचना के मुताबिक ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) के लिए मॉक टेस्ट लिंक जल्द ही उपलब्ध कराएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर GATE 2024 के आधिकारिक अकाउंट के अनुसार, GATE 2024 मॉक टेस्ट लिंक लगभग दो सप्ताह में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके साथ ही लिखा गया है कि मॉक लिंक लगभग दो सप्ताह में उपलब्ध होंगे। हम वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया हैंडल पर भी घोषणा करेंगे।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट,gate2024.iisc.ac.in के माध्यम से GATE 2024 मॉक टेस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। GATE 2024 मॉक पेपर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन

GATE 2024 परीक्षा तिथियां

GATE 2024 परीक्षा 03, 04, 10 और 11 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार 03 जनवरी, 2024 से GATE 2024 के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि मॉक टेस्ट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा, जिन्होंने GATE 2024 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है। परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम का अंदाजा लगाने के लिए उम्मीदवार GATE 2024 मॉक टेस्ट का अभ्यास कर सकते हैं। मॉक पेपर का अभ्यास करके, उम्मीदवार अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने और उन पर काम करने में सक्षम होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें