फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सैनिक स्कूल में खुलेगी पहली एनसीसी अकादमी

Thu, 28 Nov 2019 09:37 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित यूपी सैनिक स्कूल (UP Sainik School, Lucknow) में 70 करोड़ की लागत से एनसीसी अकादमी (National Cadet Core - NCC academy) खुलेगी। यह अकादमी करीब 40 एकड़ जमीन पर बनेगी। इसके बाद एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण व शिविरों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह जानकारी एनसीसी यूपी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल राकेश राणा ने 71वें एनसीसी दिवस पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रशिक्षण व शिविर में पांच से छह सौ कैडेट शामिल रहते हैं। लेकिन जगह के अभाव में ट्रेनिंग नहीं हो पाती है। इसलिए राज्य सरकार ने पहले यूपी सैनिक स्कूल में एनसीसी अकादमी खालने का अनुमोदन दे दिया है। यह अकादमी पंजाब, केरल और गुजरात की तर्ज पर खोलने की योजना है। उन्होंने बताया कि यूपी में लखनऊ, गोरखपुर समेत तीन जगहों पर अकादमी बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ी, दो साल के बच्चे और परिवार को संभालते हुए बिना कोचिंग बनीं IAS अधिकारी, जानें कैसे
विज्ञापन


मेजर जनरल राणा ने बताया कि देश में कैडट की संख्या को 13 लाख से बढ़ाकर 15 लाख किया जाना है। यूपी में पांच बटालियन बनाने की स्वीकृति मिली थी। इनमें से तीन बन चुकी हैं। जल्द ही बांदा और बहराइच में एक-एक बटालियन की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 11 कैडेट विदेश गए। वहीं, शूटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हमारे पांच कैडेट चुने गए हैं। इस वर्ष यूपी एनसीसी के 16 कैडेट सैन्य अधिकारी बने हैं। वहीं, 648 कैडेट अन्य रैंकों के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश एनसीसी का एक कैडेट आईएएस अधिकारी भी बना है, जबकि चार नर्सिंग अधिकारी बने हैं।

ये भी पढ़ें : अब उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, ये देश भारत में खोलेगा अपने प्रमुख विश्वविद्यालय 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें