फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Result 2021: बीए और बीएमएस के रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपने अंक

Tue, 27 Jul 2021 05:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डीयू फाइनल ईयर रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। डीयू ने बीए और बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के लिए परिणामों की घोषणा की है। इस साल 11 हजार से ज्यादा छात्र इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
डीयू यूजी परिणाम 2021
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डीयू फाइनल ईयर रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। डीयू ने बीए और बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के लिए परिणामों की घोषणा की है। इस साल 11 हजार से ज्यादा छात्र इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार, 26 जुलाई की शाम को डीयू बीए के परिणाम घोषित करते हुए ट्विटर पर जानकारी। ट्वीट में लिखा है, निम्नलिखित दो यूजी पाठ्यक्रम के सेमेस्टर 6 के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही यूजी पाठ्यक्रमों के सभी प्रमुख कोर्सेज के परिणाम घोषित किए जाते हैं। 501:(CBCS) B.A.(PROG) में कुल 11,173 छात्र थे और  590:(CBCS)  बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में कुल 584 छात्र पंजीकृत थे। 
 

पंजीकृत छात्र अपने रोल नंबर और कॉलेज के नाम के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्रों को मार्कशीट की जानकारी के लिए अपने संबंधित कॉलेजों से संपर्क करना होगा। कॉलेजों की ओर से छात्रों को मार्कशीट वितरित की जाएगी।  
विज्ञापन


डीयू फाइनल ईयर रिजल्ट 2021 ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, 'Results' वाले सेक्शन पर जाएं।
  • परिणाम टैब में, अंतिम सेमेस्टर के परिणामों की देखने के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • या यहां परिणाम देखने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज खुलने के बाद, कॉलेज का नाम, परीक्षा सत्र, रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • लॉगिन पर क्लिक करें, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • डाउनलोड करें या उसका स्क्रीनशॉट लें।
  • परिणामों की हार्ड कॉपी अपने पास अवश्य रखें।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें