फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: 31 जुलाई तक जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Tue, 27 Jul 2021 04:35 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मणिपुर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी करेगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की निश्चित तिथि और वक्त की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी करेगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की निश्चित तिथि और वक्त की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड इसी हफ्ते किसी भी दिन 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट bsem.nic.in पर दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल 44,000 से अधिक छात्रों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, ये सभी छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-HSC Result 2021: जानिए कब जारी होगा 12वीं का रिजल्ट? तारीख, टाइम और अन्य जानकारी


दूसरे राज्य बोर्डों की तरह ही मणिपुर बोर्ड ने भी इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षाएं कैंसल की गई थी। इसके बाद बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के जरिए दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार करने की घोषणा की थी। ऐसे में इस साल छात्रों की मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NIOS October Exam 2021: अक्तूबर-नवंबर में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन



इस साल दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नौवीं में उनके प्रदर्शन के आधार पर पास किया जाएगा। नौवीं कक्षा के अंकों का वेटेज 30 फीसदी होगा। वहीं, 50 फीसदी अंकों का वेटेज दसवीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं का होगा। 20 फीसदी अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। इस तरह विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार हुआ है। शिक्षा मंत्री एस राजेन सिंह दसवीं का रिजल्ट घोषित करेंगे। जो विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन के जरिए मिले नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए फिर से परीक्षा कराई जाएगी। अभी बोर्ड की तरफ से परीक्षा तारीख जारी नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद ही दसवीं कक्षा की विशेष परीक्षाओं के तारीख की घोषणा की जाएगी।

विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट bsem.nic.in पर लॉग इन होने के बाद जैसे ही अपना विवरण दर्ज करेंगे उनका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा। जिसे वे डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे। ध्यान रहे कि विद्यार्थी रिजल्ट की घोषणा के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें