केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय को आवंटित 40 बीघा जमीन पर सुविधा केंद्र का शिलान्यास करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस मौके पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी भी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों की माने तो विश्वविद्यालय कुछ अन्य स्थानों पर भी ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक नया और अभिनव कदम उठाकर पर्यावरण शिक्षा से जमीनी स्तर पर पर्यावरणीय कार्रवाई की ओर बढ़ गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से अब डीयू के प्रत्येक छात्र को अपने अध्ययन के दौरान देश में कहीं भी कम से कम एक पेड़ लगाना अनिवार्य होगा। यह स्नातक, स्नातकोत्तर और एम.फिल./पीएचडी स्तर के विद्यार्थियों पर लागू होगा।
सेंटर फॉर हिमालयन स्टडीज के निदेशक और इस प्रस्ताव को पेश करने वाले वनस्पतिशास्त्री प्रोफेसर दीनाबंधु साहू ने कहा कि आज हम एक बड़े बायोस्फीयर संकट का सामना कर रहे हैं और भारत में प्रति व्यक्ति केवल 28 पेड़ उपलब्ध हैं, जबकि वैश्विक औसत 422 प्रति व्यक्ति है। कनाडा में 8,953 और चीन में प्रति व्यक्ति 130 पेड़ हैं।