JNU UG Admissions: 342 यूजी पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in से जेएनयू यूजी मेरिट सूची 2022 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। जेएनयू ने सीयूईटी के माध्यम से 342 यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 27 सितंबर को आवेदन आमंत्रित किए थे। सीयूईटी स्कोर के माध्यम से जेएनयू के लिए आवेदन पत्र 2022 जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर थी। जेएनयू यूजी प्रवेश 2022 मेरिट सूची कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) परीक्षा में उम्मीदवार के अंकों पर आधारित है।