फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 12th Exam 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ी

Mon, 17 Oct 2022 08:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board BSEB 12th Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
BSEB 12th Exams 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board Class 12th Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब BSEB 12वीं परीक्षा 2023 के लिए 20 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कर सकते हैं। इससे पहले कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक स्ट्रीम इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2022 थी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं और ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 

विज्ञापन


BSEB Class 12th Exam 2023 पंजीकरण शुल्क

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीख के साथ-साथ पंजीकरण शुल्क भुगतान की तारीख को भी 20 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। बीएसईबी ने अपने ट्वीट में कहा है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले छात्र ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं और 20 अक्तूबर, 2022 तक शुल्क जमा करें। छात्रों को नियमित पाठ्यक्रमों के लिए 1,550 रुपये और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 1,950 रुपये का परीक्षा पंजीकरण शुल्क देना होगा। इसमें 150 रुपये की लेट फीस भी शामिल है। 

विज्ञापन

Bihar Board Class 12th Exam 2023 पंजीकरण आवेदन की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपने पंजीयन विवरण दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  4. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद हार्ड कॉपी डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें