फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं का परिणाम जारी: डिजिलॉकर के जरिए डाउनलोड करें मार्कशीट, ऐसे करें लॉगिन

Fri, 30 Jul 2021 02:40 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीबीएसई विद्यार्थी के मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी करेगा।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई द्वारा कक्षा बारहवीं का परिणाम डिजिलॉकर में जारी किया जाएगा। डिजिलॉकर अकाउंट में लॉग इन करके छात्र मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों हासिल कर सकते हैं। बता दें कि वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति के आधार पर कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई परिणाम 30 जुलाई को जारी कर दिया गया है। छात्रों के दस्तावेज छात्रों के संबंधित डिजिलॉकर खातों में भेजे जाएंगे।

 

क्या है डिजिलॉकर?

विज्ञापन

डिजिलॉकर दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों को जमा, साझा और सत्यापन के लिए एक सुरक्षित क्लाउड आधारित प्लेटफॉर्म है। इसमें अकाउंट बनाने के लिए इन चरणों को फॉलो करें -

  • https://accounts.digitallocker.gov.in/signup/smart_v2/4f0bc1fe0b88eb43709d3a23143cf28f पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम दर्ज करें।
  • आधार कार्ड के अनुसार अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अपना लिंग उल्लिखित करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • 6 अंकों का सुरक्षा पिन सेट करें।

  • अपना ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • विवरण जमा करें।
  • एक उपयोगकर्ता नाम सेट करें।
  • डिजिलॉकर खाता बनने के बाद, दस्तावेज़ ब्राउज़ करें पर क्लिक करें और अपने बोर्ड परीक्षा दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अपना बोर्ड रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब इन दस्तावेजों को डाउनलोड कर लें।
बारहवीं का परिणाम देखने के लिए यह है डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन

67 मिलियन ने डिजिलॉकर में बनाया अकाउंट

अब तक डिजिलॉकर के पास 210 से अधिक विभिन्न प्रकार के डिजिटल दस्तावेज हैं। अब तक, इसके 67.06 मिलियन पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और इसने 4.32 बिलियन दस्तावेज़ जारी किए हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें