फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE English Paper Controversy: सीबीएसई का बड़ा एलान, कक्षा 10वीं के विवादित पेपर के प्रश्न निरस्त, सभी छात्रों को मिलेंगे पूरे मार्क्स, पढे़ आदेश

Mon, 13 Dec 2021 04:21 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं अंग्रेजी विषय के पेपर को लेकर जारी विवाद के बीच बड़ा फैसला किया है। सीबीएसई ने विवादित प्रश्नों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
सीबीएसई पेपर विवाद प्रश्न रद्द होने पर खुशी जताती छात्राएं - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं अंग्रेजी विषय के पेपर को लेकर जारी विवाद के बीच बड़ा फैसला किया है। सीबीएसई ने विवादित प्रश्नों को निरस्त कर दिया है। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित हितधारकों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञाें की सिफारिश पर विवादित प्रश्न निरस्त किए जाते हैं। इनकी एवज में छात्रों को पूरे अंक दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CBSE Paper Controversy: जानिए क्यों हो रहा है सीबीएसई पेपर को लेकर विवाद, आखिर क्या हैं विवादित प्रश्न

सभी छात्रों को मिलेंगे पूरे-पूरे अंक : सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि 11 दिसंबर, 2021 को आयोजित सीबीएसई 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा के अंग्रेजी भाषा और साहित्य के पेपर के एक सेट में एक पैसेज यानी गद्यांश के प्रश्न बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार नहीं है। इस पृष्ठभूमि में और हितधारकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर मामले को विषय विशेषज्ञों की एक समिति के पास भेजा गया था।

उनकी सिफारिश के अनुसार, प्रश्न पत्र श्रृंखला जेएसके/1 के गद्यांश संख्या 1 और उससे जुड़े प्रश्नों को छोड़ने का निर्णय लिया गया है। इस पैसेज के लिए सभी संबंधित छात्रों को पूरे अंक दिए जाएंगे। वहीं, एकरूपता और समानता सुनिश्चित करने के लिए, 10वीं कक्षा के अंग्रेजी भाषा और साहित्य के प्रश्न पत्र के सभी सेटों के लिए पैसेज नंबर-1 के लिए सभी छात्रों को पूर्ण अंक भी दिए जाएंगे।


 
विज्ञापन

लोकसभा में कांग्रेस ने उठाया था विवादित प्रश्नों का मुद्दा

प्रश्न के संदर्भ में महिलाओं को पुरुषों से कमतर दिखाने और रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह मुद्दा सोमवार को लोकसभा में भी उठाया। उन्होंने इसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की गंभीर चूक बताया और सीबीएसई तथा सरकार से इन सवालों को वापस लेने की मांग की थी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया था।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें