फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2021 Exam New Date: यूपी टीईटी की नई तारीख आई सामने, इस तारीख को हो सकता है परीक्षा का आयोजन

Mon, 13 Dec 2021 04:11 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPTET 2021 Exam New Date: पेपर लीक होने के कारण राज्य सरकार ने इस परीक्षा को निरस्त कर दिया था। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस पेपर लीक के मामले पर कड़ी कार्रवाई का आदेश देते हुए एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
UPTET 2021 Exam New Date - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की नई तारीखें सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन अब  23 जनवरी 2022 को किया जा सकता है। इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने सरकार के पास अपना प्रस्ताव भी भेज दिया है। अगर यह खबर सही साबित होती है तो दिसंबर महीने में परीक्षा के आयोजन की खबरों पर भी विराम लग गया है।  

विज्ञापन


इससे पहले 28 नवंबर 2021 को यूपी टीईटी की परीक्षा वाले दिन ही पेपर लीक होने के कारण राज्य सरकार ने इस परीक्षा को निरस्त कर दिया था। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस पेपर लीक के मामले पर कड़ी कार्रवाई का आदेश देते हुए एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि, इसके बाद भी परीक्षा में एक महीने से अधिक समय लग रहा है।  

Trending Videos

26 को परीक्षा होने की फैली थी अफवाह
सोशल मीडिया पर यूपीटीईटी की परीक्षा 26 दिसंबर को होने की अफवाह फैल गई थी।  हालांकि, बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने बताया था कि विभागीय जांच पर निर्णय लेने के बाद नई तारीखों की घोषणा की जा जाएगी। 

कार्रवाई का दौर जारी 
यूपी टीईटी परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद से ही कार्रवाई का दौर जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने इस प्रकरण में रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पेपर लीक की जांच एसटीएफ कर रही है। इस मामले में अब तक राज्य के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। परीक्षा में लापरवाही के आरोप में परीक्षा नियामक सचिव संजय कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही परीक्षा के पेपर प्रिंट करने वाली प्रेस के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

20 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
यूपी टीईटी की परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। छात्रों की इस बड़ी संख्या के लिए राज्य भर में सरकार द्वारा 2,736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। हालांकि, परीक्षा के दिन ही पेपर लीक हो जाने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। यूपीटीईटी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।

नए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे
यूपी टीईटी की परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। शासन स्तर पर इसे लेकर एक बैठक भी हुई, जिसमें सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी को भी बुलाया गया था। खबरों के मुताबिक इस बार परीक्षा के लिए नए और बेहतर केंद्रों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को नया प्रवेश पत्र भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा ओएमआर शीट आदि के निर्माण आदि में समय लगने के कारण इस परीक्षा में ज्यादा समय लगने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें