इससे पहले, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के लिए मुख्य विषयों की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू हो रही हैं, अन्य विषय की परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होंगी। इसी तरह, सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए, माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होंगी और मुक्ष्य परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी।
हर संभव सावधानी बरती जाएगी
डेट शीट के अलावा सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने भी टर्म 1 परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। भारद्वाज ने स्कूलों को रिकॉर्ड किए गए संदेश में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अभिभावकों और छात्रों से सहयोग मांगा है। महामारी के समय में परीक्षा पर जोर देते हुए, डॉ भारद्वाज ने आश्वासन दिया है कि परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए बोर्ड और स्कूलों द्वारा हर संभव सावधानी बरती जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों और लघु विषय की डेट शीट के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण संकेत भी साझा किए हैं।