फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? उमंग एप और एसएमएस से ऐसे कर पाएंगे चेक

Tue, 27 Jul 2021 12:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  जल्द ही दसवीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। इस साल कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
1 of 4
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) जल्द ही दसवीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। इस साल कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट तैयार किया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर दसवीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। विद्यार्थी उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-यूपी 10वीं, 12वीं परिणाम: आखिर नतीजे जारी करने में बोर्ड को क्यों लग रहा है इतना समय? पढ़िए असली वजह

स्कूलों ने बोर्ड को अंतिम अंक जमा कर दिए हैं। अब जल्द ही बोर्ड की तरफ से दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले 20 जुलाई को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन रिजल्ट में देरी हो रही है। अभी रिजल्ट की निश्चित तारीख की बोर्ड की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

2 of 4
सीबीएसई - फोटो : social media
माना जा रहा है कि बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट इस हफ्ते किसी भी वक्त जारी कर सकता है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर और उमंग एप के जरिए भी घोषित किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों के जरिए दसवीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

इसे भी पढ़ें-यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2021: प्रवेश पत्र जारी, 5 चरणों के जरिए ऐसे करें डाउनलोड


इसके बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होगा। यह लगातार दूसरा साल है जब सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट बिना मेरिट सूची के प्रकाशित होगा। इस साल सीबीएसई टॉपर लिस्ट भी जारी नहीं करेगा। विद्यार्थी आईवीआरएस सर्विस और कॉल के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
उमंग एप के जरिए ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 ROLLNUMBER > ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें