फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2021: जल्द जारी होने वाला यूपी बोर्ड का रिजल्ट, यहां पाएं अपने सभी सवालों के जवाब

Mon, 26 Jul 2021 02:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाना है। इस साल 56 लाख से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षाफल जारी होने का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए अपनी अंकतालिका और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
1 of 5
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाना है। इस साल 56 लाख से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षाफल जारी होने का इंतजार है। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए अपनी अंकतालिका और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त कर लें। अन्यथा बाद में देरी के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।



यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 की तारीख भी जल्द ही घोषित की जाने वाली है। यहां इस खबर में यूपी बोर्ड के रोल नंबर, यूपी बोर्ड रिजल्ट और यूपीएमएसपी की मार्कशीट एवं माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए पर्याप्त जानकारी दी गई है। यूपी बोर्ड की ओर से चूंकि हाई स्कूल के छात्रों के रिजल्ट की प्रोसेसिंग पहले ही पूरी होती दिख रही है, इसलिए संभव है कि 10वीं के रिजल्ट पहले जारी किए जाएं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बोर्ड पहले 12वीं का रोल नंबर जारी करेगा, जिसके बाद रिजल्ट की तारीख की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट के बाद अंकतालिका और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को अपने यूपीएमएसपी के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन करना होता है। यहां यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों से संबंधी आपके सभी सवालों का जवाब दिया गया है। 

रिजल्ट की तारीख कब घोषित होगी?
यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में यानी 31 जुलाई, 2021 से पहले जारी किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

3 of 5
UPMSP UP Board Result 2021 - फोटो : amar ujala
मूल्यांकन के मानदंड क्या हैं?
चूंकि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कोविड महामारी के कारण रद्द कर दी गई थीं, इसलिए यूपीएमएसपी वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है। यूपीएमएसपी कार्यालय ने कहा कि वह पिछले वर्षों में और शैक्षणिक वर्ष के दौरान आयोजित परीक्षाओं से प्राप्त अंकों का उपयोग करेगा।

परिणाम का मूल्यांकन कैसे किया गया?
यूपीएमएसपी ने कहा कि वह कक्षा 10वीं के छात्रों का आकलन करने के लिए 50:50% फॉर्मूले का उपयोग किया। यूपीएमएसपी ने कहा कि बोर्ड के 50% की गणना कक्षा नौ में प्राप्त कुल अंकों और कक्षा 10वीं प्री-बोर्ड में प्राप्त अंकों के 50% आधार पर की गई। जबकि यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम का मूल्यांकन कक्षा 10वीं और 11वीं के अंकों के आधार पर क्रमशः 50:40:10 फीसदी के फॉर्मूले के आधार पर किया गया।

4 of 5
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : amar ujala
मैं यूपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम कहां देख सकता हूं?
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2021 आधिकारिक वेबसाइट https://results.upmsp.edu.in/ के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं। 

यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड परिणाम 2021 कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in विजिट करें। छात्रों के पास नामांकन / पंजीकरण संख्या होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 - फोटो : Self
यहां देख सकेंगे रिजल्ट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें