फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की संशोधित डेट शीट जारी

Fri, 05 Mar 2021 06:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई, 2021 से शुरू होंगी
  • 10वीं की परीक्षा 07 जून और 12वीं की परीक्षा 14 जून को समाप्त होगी
विज्ञापन
1 of 4
सीबीएसई परीक्षा तिथि 2021: सीबीएसई बोर्ड 10वीं संशोधित डेटशीट और टाइम-टेबल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार, 05 मार्च, 2021 को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित विस्तृत समय सारिणी यानी डेटशीट जारी कर दी है। इस बार बोर्ड ने पहले से घोषित डेटशीट में बदलाव करते हुए नई डेटशीट जारी की है। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट को डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है। इसके साथ ही सीबीएसई ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं, परियोजनाएं, आंतरिक मूल्यांकन के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए संशोधित डेट शीट को बोर्ड की उपरोक्त लिंक के अतिरिक्त बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। संशोधित डेट शीट के अनुसार, बोर्ड ने कई परीक्षाओं के समय और तारीखों में बदलाव किया गया है। संशोधित टाइम टेबल के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई, 2021 से शुरू होंगी, लेकिन कक्षा 10वीं की परीक्षा 07 जून, 2021 और कक्षा 12वीं की परीक्षा 14 जून को समाप्त होगी। संशोधित टाइम टेबल और प्रैक्टिकल गाइडलाइन डाउनलोड करने के सीधे लिंक के लिए अगली स्लाइड पढ़ें। 
यह भी पढ़ें : Board Exam 2021: बोर्ड परीक्षाओं का तनाव न लें, सफलता के लिए इन टिप्स से शुरू करें तैयारी  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की संशोधित डेट शीट और टाइम-टेबल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इन विषयों के पेपर की बदली तारीखें
संशोधित डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं के लिए विज्ञान का पेपर 15 मई से स्थगित कर दिया गया है। यह पेपर अब 21 मई को होगा। जबकि 21 मई को होने वाला मैथ्स का पेपर अब 02 जून को होगा। इसके अलावा अरबी, संस्कृत भाषा के पेपर गुरुवार, 03 जून को और मलयालम, पंजाबी, रूसी, उर्दू कोर्स-बी के पेपर अब शनिवार, 05 जून को होंगे। वहीं, संशोधित डेट शीट में कक्षा 12वीं की फिजिक्स यानी भौतिकी की परीक्षा को 13 मई से स्थगित करते हुए 08 जून के लिए निर्धारित किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार 13 मई से 16 मई के बीच कोई पेपर नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : ICSE, ISC Board Exam 2021: 12वीं की परीक्षा 08 अप्रैल तो 10वीं की परीक्षा 05 मई से शुरू होगी 
विज्ञापन

3 of 4
CBSE - फोटो : social media
दो पारियों में होगी 12वीं की परीक्षा 
इसके अलावा, संशोधित कार्यक्रम कहता है कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं सप्ताह में चार दिन दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक पेपर के लिए समय सीमा टाइम टेबल में और प्रवेश पत्र में अंकित रहेगी। लेकिन उम्मीदवारों को अंतिम तौर पर प्रत्येक विषय की परीक्षा के लिए उसके पेपर पर अंकित समयावधि का पालन करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण के बाद, प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
CBSE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीबीएसई की संशोधित डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें